हिसार. मई के आते ही गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में पक्षियों के लिए खाना और पानी की व्यस्था जरूर करनी चाहिए। इसलिए संजय आर्ट एंड क्राफ्ट स्टूडियो से संजय जैन ने शेयर किया वेस्ट बोतल से बर्ड फीडर बनाने का तरीका। आप इसे छत या बालकनी में लगा सकते हैं। चाहे तो घर के आसपास किसी पेड़ पर भी लगा सकते हैं। ताे आइए इस बार घर पर ही पक्षियाें के लिए बर्ड फीडर तैयार करें।
आर्ट एंड क्राफ्ट, ऐसे बनाएं
- एक प्लास्टिक का डिब्बा लें और उसके नीचे वाले बैग में चोरों तरफ स्केच से स्क्वेयर बनाएं।
- अब स्क्वेयर को तीन तरफ से काट लें। नीचे वाली साइड से नहीं काटना।
- कटे हुए भाग को नीचे की तरफ मोड़ दें। यहां चिड़िया बैठ सकती है।
- अब बोटल को उल्टा करके डिब्बे के अंदर डालें। इसे डिब्बे की तली से 2 सेंटीमीटर ऊपर रखें।
- बोतल पर डिब्बे के मुंह के हिसाब से निशान लगाकर काट दें।
- डिब्बे और बोतल को जोड़ने के लिए पेचकस काे गर्म करके दोनों में आर-पार छेद कर लें।
- तार को छेद से पिरोकर टाइट करके बांध दें।
- दाना बोतल में डाल दें।
- जैसे-जैसे पक्षी दाना खाएंगे, दाना आवश्यकता अनुसार नीचे निकलता जाएगा। और इधर-उधर नहीं बिखरेगा।